लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद 19 दिसंबर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 57 लोगों की तस्वीरें, उनके नाम-पते के साथ प्रशासन ने सार्वजनिक कर दी हैं। गुरुवार रात यह होर्डिंग उन इलाकों में लगवाए गए, जहां इन्होंने तोड़फोड़ की थी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- अगर तय वक्त पर इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो कुर्की की जाएगी। प्रशासन ने हसनगंज, हजरतगंज, केसरबाग और ठाकुरगंज इलाके में 57 लोगों से 88,62,537 रुपए वसूले जाने की बात भी कही है।
150 से अधिक लोगों को नोटिस दिया था
19 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद लखनऊ के चार थाना क्षेत्रों में हिंसा फैल गई थी। इनमें ठाकुरगंज, हजरतगंज, केसरबाग और हसनगंज का नाम शामिल है। तोड़फोड़ करने वालों ने इलाके में निजी वाहनों को आग लगा दी थी। राज्य सरकार ने भरपाई उपद्रवियों से करवाए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो-वीडियो के आधार पर 150 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे थे। इनमें जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर प्रशासन ने 57 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया था।
इससे बाकियों को सबक मिलेगा: डीएम
डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- चार थाना क्षेत्रों में एक करोड़ 88 लाख 62 हजार 537 रुपए की रिकवरी के तीन आदेश जारी किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा सबूत उपलब्ध करवाए जाने के बाद बाकियों से भी वसूली की जाएगी।सभी को नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिन का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय तक शुल्क नहीं जमा किया गया तो फिर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इससे बाकियों को भी सबक मिलेगा कि किसी के बहकावे में न आएं। न किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं, अन्यथा उनकी फोटो भी सार्वजनिक की जाएगी।
‘100 वुमन ऑफ द ईयर’ सदी की महिलाओं को समर्पित
टाइम मैगजीन ने बताया कि ‘100 वुमन ऑफ द ईयर’ में पिछली सदी के हर साल की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुनी गई हैं। शुरुआती 72 सालों तक टाइम में ‘मैन ऑफ द ईयर’ प्रोजेक्ट चला था, जिसमें कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या कोई उद्योगपति होता था। पुरुषों का दबदबा खत्म करने के लिए 1999 में इसे बदलकर ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ कर दिया गया, फिर भी सूची में अधिकतर पुरुषों को ही जगह मिली। इस साल मैगजीन महिलाओं के लिए ‘100 वुमन ऑफ द ईयर’ मुहिम लाई है।
ये महिलाएं भी 100 में
मैगजीन ने अन्य महिलाओं में खास तौर पर डिजाइन कोको चैनल, लेखक वर्जीनिया वोल्फ, क्वीन एलिजाबेथ, अभिनेत्री मर्लिन मुनरो, प्रिंसेस डायना, चीनी केमिस्ट तु युयु, यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी का नेतृत्व करने वाली जापान की सदाको ओगाटा और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा हैं। टाइम ने इन महिलाओं के लिए 89 कवर पेज बनाए हैं, जो कई प्रमुख कलाकारों द्वारा डिजाइन किए गए हैं। इसके साथ ही 11 कवर पेज अलग से उन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जो कभी ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ रह चुकी थीं। 100 नाम चुनने के लिए टाइम के स्टाफ की ओर से 600 नाम सुझाए गए थे, जिसके बाद चयन की महीनों लंबी प्रक्रिया चली।
No comments:
Post a Comment